धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप, बी-पैक्स सचिव पर एफआईआर दर्ज

Spread the love

सहकारिता विभाग की जांच में ऑनलाइन धान प्रेषण प्रक्रिया में मिलीं अनियमितताएं, भीटी पुलिस ने शुरू की विवेचना

अवधी खबर संवाददाता

भीटी अम्बेडकरनगर। कटेहरी विकासखंड के बी-पैक्स असाईतपुर कला के सचिव एवं धान क्रय केंद्र प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय के विरुद्ध धान खरीद प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर भीटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सहकारिता विभाग की जांच में शासन द्वारा निर्धारित धान खरीद व्यवस्था का पालन न किए जाने तथा ऑनलाइन धान प्रेषण में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में पाया गया कि धान खरीद वर्ष 2025-26 की निर्धारित प्रक्रिया का कई स्थानों पर पालन नहीं किया गया। विशेष रूप से ऑनलाइन धान प्रेषण से जुड़े अभिलेख और साक्ष्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।

जांच के दौरान केंद्र प्रभारी ने अपने पक्ष में क्रय पंजिका, स्टॉक रजिस्टर, राइस मिलों का विवरण, मजदूरों की उपस्थिति पंजिका, पूर्व में दर्ज एफआईआर की प्रति, जांच रिपोर्ट तथा कुछ फोटोग्राफ प्रस्तुत किए। हालांकि 18 से 21 जनवरी 2026 के बीच ऑनलाइन भेजे गए धान के संबंध में अनिवार्य फोटोग्राफ उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि 19 जनवरी के कुछ फोटो ट्रक लोडिंग से संबंधित मिले, लेकिन अन्य तिथियों के ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले जिनसे यह स्पष्ट हो सके कि धान लदे वाहन केंद्र पर पहुंचे थे या वहां से ऑनलाइन प्रेषण की प्रक्रिया पूरी हुई थी। जबकि शासन के निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन चालान जारी करने से पहले केंद्र पर खड़े ट्रक के साथ फोटो अपलोड करना अनिवार्य है।

जांच समिति ने पूरे प्रकरण को शासन की धान खरीद नीति के विपरीत मानते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की संस्तुति की। रिपोर्ट में अभिलेखों के रखरखाव और ऑनलाइन प्रेषण संबंधी दस्तावेजों में भी कई विसंगतियों का उल्लेख किया गया है।

क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर भीटी थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *