खबर का असर! मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 11वें दिन कब्र से निकाला गया महिला का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Spread the love

बेटे ने पिता और गांव की एक महिला पर लगाया हत्या का आरोप, कब्र की खुदाई के दौरान पति ने खाया जहरीला पदार्थ

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के रामपुर बनेथू गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया। मृतका के बेटे की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मौत के 11वें दिन महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट के तौर पर नायब तहसीलदार हुबलाल की देखरेख में राजस्व एवं पुलिस टीम गांव पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार कब्र की खुदाई कर शव बाहर निकाला गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतका के बेटे आकाश पुत्र राम सुभावन ने अपने शिकायती पत्र में अपने पिता तथा गांव की एक महिला पर उसकी मां सीता देवी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि उसके पिता के उक्त महिला से लंबे समय से संबंध थे और 13 जुलाई 2026 की रात दोनों ने मिलकर उसकी मां की हत्या कर दी। आकाश का यह भी आरोप है कि घटना के समय वह दिल्ली में था और उसने परिजनों से उसके आने तक अंतिम संस्कार न करने का अनुरोध किया था, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही शव को दफना दिया गया, जिससे उसे घटना पर संदेह और गहरा हो गया।

पीड़ित ने समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद जिलाधिकारी से मिलकर कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

शव निकाले जाने के दौरान हुआ नाटकीय कार्यक्रम

शव निकाले जाने की कार्रवाई के दौरान एक और घटनाक्रम सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका के पति ने कब्र की खुदाई शुरू होने से पहले कहा कि अगर मेरी पत्नी की कब्र खोदी जाएगी तो मेरे लिए भी बगल में एक कब्र खोद देना। इसके कुछ देर बाद, जब शव निकाला जा रहा था, तभी उसने कथित तौर पर जहरीला विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल कटेहरी सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार हुबलाल, अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, एसएसआई अमरनाथ यादव, महिला उपनिरीक्षक मीनू, महिला कांस्टेबल अंजिली मिश्रा, रत्ना वाजपेई, दीवान प्रिवेश, कांस्टेबल बृजेश यादव, जयप्रकाश, लेखपाल शशि यादव, ग्राम प्रधान राजकुवर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *