अवधी खबर संवाददाता
सुल्तानपुर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के रिपर्टरी अनुदान के अन्तर्गत पंडित दयाशंकर पांडे सेवा संस्थान बभनैया दोस्तपुर द्वारा पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में अवधी संगीत कला उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारम्परिक लोक गीत लोक नृत्य भजन सोहर बधाई और गारी की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव बिभोर कर दिया।
लोक कलाकार कृपा शंकर मिश्रा सौरभ पांडे लालता प्रसाद प्रीति रुचि दुर्गेश वसुधा सिंह मुन्नी लाल सहित पुरी टीम ने अवधी संस्कृत की अनुपम छठा बिखेरी। कार्यक्रम का संचालक सौरभ पांडे ने किया। अंत में संस्थान के अध्यक्ष एंव सचिव ने सभी कलाकारों और संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरुण त्रिपाठी हरिशचंद्र जितेंद्र ओम प्रकाश लाल बहादुर यमुना प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग अपस्थित रहे।



