देव इंद्रावती पीजी कॉलेज के तीन मेधावियों ने बढ़ाया जिले का मान, कुलाधिपति स्वर्ण पदक से हुए सम्मानित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

कटेहरी (अम्बेडकरनगर)। देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी के लिए 12 अगस्त का दिन गौरव और हर्ष से भरा रहा। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के 31वें दीक्षांत समारोह में महाविद्यालय के तीन मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय की एमए (ड्राइंग एंड पेंटिंग) की छात्रा कु. पूजा मद्धेशिया को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। वहीं बीपीईएस तृतीय वर्ष में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले अमन कुमार यादव एवं जयेश गुप्ता को भी कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में तीनों विद्यार्थियों को यह सम्मान मिलना महाविद्यालय के साथ-साथ पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राणा रणधीर सिंह, निदेशिका डॉ. रंजना सिंह, सचिव राजेश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. ए.बी. सिंह एवं कार्यालय अधीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने तीनों मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय परिवार ने कहा कि पूजा मद्धेशिया, अमन कुमार यादव और जयेश गुप्ता ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से संस्थान का गौरव बढ़ाया है। महाविद्यालय को विश्वास है कि तीनों विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी उपलब्धियों से महाविद्यालय और जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. आकाश श्रीवास्तव, चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ. बीरबल शर्मा, डॉ. नीता मिश्रा, डॉ. अमित पांडेय, अमरेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, मनोज कुमार सिंह, नीरज पटेल एवं जितेंद्र कुमार सहित महाविद्यालय परिवार ने तीनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

Related Posts

कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके…


Spread the love

सरपत और गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज से जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर आवागमन बाधित, सफाई व मरम्मत की मांग अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एनटीपीसी जाने वाले मुख्य मार्ग…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *