15 अगस्त पर स्कूल बंद: बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा जश्न जरूरी?

Spread the love

मोहनलालगंज के सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल का प्रिंसिपल का संदेश वायरल, अभिभावक नाराज

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज। स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल बंद रखने के फैसले को लेकर मोहनलालगंज का सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल चर्चा में है। स्कूल प्रबंधन द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे गए संदेश के अनुसार 15 अगस्त 2026, शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण विद्यार्थियों के लिए विद्यालय बंद रहेगा।
प्रधानाचार्या अनुराधा मांगो द्वारा भेजे गए संदेश में कहा गया है कि “आइए, हम सभी अपने राष्ट्र की एकता, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ इस दिन को हर्षोल्लास से मनाएं।” साथ ही सभी अभिभावकों से सहयोग की अपील की गई है। यह संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

——-बच्चों की पढ़ाई पर असर——

अभिभावकों का कहना है कि पहले से ही छुट्टियों और अवकाशों की वजह से सिलेबस पूरा करना चुनौती बना हुआ है। ऐसे में 15 अगस्त को भी स्कूल बंद रखने से बच्चों की पढ़ाई का बहुमूल्य समय नष्ट होगा।
एक अभिभावक ने कहा, “देशभक्ति सिखाना जरूरी है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई को नुकसान पहुंचाकर नहीं।”

——-सवाल उठ रहे——

लोगों का सवाल है कि क्या देशभक्ति का मतलब पढ़ाई पर विराम लगाना है? देश का भविष्य बच्चों की शिक्षा में है। उत्सव मनाने का असली तरीका उनकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना होना चाहिए।
फिलहाल स्कूल प्रशासन ने अपने निर्णय पर सफाई नहीं दी है।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *