जेतली इंटर कॉलेज में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। (जितेंद्र बहादुर सिंह)। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉक्टर जी के जेतली इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में तिरंगा शान से लहराया तो पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और जयघोष से गूंज उठा।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रमेश प्रभा ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत कर दिया।


समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. विनय कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति समर्पण, अनुशासन, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में सचिव जितेंद्र बहादुर सिंह, सदस्य जगन्नाथ यादव, संजय श्रीवास्तव, रामबाबू यादव सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। छात्राओं की भारी उपस्थिति और उत्साह ने समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया।
पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। तिरंगे के रंगों से सजे परिसर में विद्यार्थियों के चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Spread the love
  • Related Posts

    महामाया मेडिकल कॉलेज में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    Spread the love

    Spread the loveआजादी हमें असंख्य बलिदानों के बाद मिली- डॉ0 मुकेश यादव अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण…


    Spread the love

    तीन हजार विद्यार्थियों की तिरंगा रैली ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में शनिवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत नजारा देखने को मिला।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *