महामाया मेडिकल कॉलेज में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

आजादी हमें असंख्य बलिदानों के बाद मिली- डॉ0 मुकेश यादव

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अकादमिक ब्लॉक के मैदान में प्रधानाचार्य डॉ0 मुकेश यादव द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके उपरांत राष्ट्रगान हुआ तथा उपस्थित सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भारत की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इसके बाद सभी ने प्रभात फेरी निकालते हुए ऑडिटोरियम पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की। ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार ने प्रधानाचार्य डॉ0 मुकेश यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य डॉ0 मुकेश यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारी स्वतंत्रता से किसी दूसरे व्यक्ति की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित न हो। उन्होंने जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की तथा समाज में आज भी मौजूद छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए आत्मचिंतन की आवश्यकता बताई। उन्होंने वर्तमान समय में युवाओं की सोच और बदलती शब्दावली के संदर्भ में प्रधानमंत्री के हालिया संबोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी की सोच का सम्मान करते हुए उनकी ऊर्जा को समझने और उसे राष्ट्रहित की सही दिशा में लगाने की आवश्यकता है।

उन्होंने देश की प्रगति के साथ बढ़ते संसाधनों के सदुपयोग पर भी जोर दिया। प्रधानाचार्य ने मेडिकल कॉलेज की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ओपीडी का समय बढ़ाए जाने से मरीजों को काफी लाभ हुआ है। वर्तमान में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 2300 से अधिक पहुंच रही है तथा अस्पताल में 100 प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी जैसी उपलब्धियां चिकित्सा सेवाओं के प्रति पूरे संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने इसके लिए चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमें असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। इसे अपने कर्तव्यों के निर्वहन के माध्यम से बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ सद्व्यवहार करने तथा धैर्यपूर्वक उनकी समस्याएं सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि मरीजों की बात संवेदनशीलता से सुनने और उचित व्यवहार से चिकित्सक-मरीज के बीच होने वाले विवादों को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में मरीजों के लिए बेड की कमी दूर करने की प्रतिबद्धता दोहराई तथा नर्सिंग स्टाफ की कमी का भी उल्लेख किया।

मुख्य प्रॉक्टर डॉ0 प्रमोद यादव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, क्या हम वैसा समाज बना पाए हैं, इस पर प्रत्येक व्यक्ति को आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों को ‘व्हाइट कोट आर्मी’ की संज्ञा देते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के संदर्भ में कहा कि वंदे मातरम् केवल शब्द नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति वंदन और अभिनंदन की भावना है।

प्रधानाचार्य, नर्सिंग कॉलेज डॉ0 भास्कर ने समानता एवं राष्ट्रहित पर जोर देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानियों को याद किया। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद एवं भगत सिंह के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए नर्सिंग कॉलेज की उपलब्धियों एवं प्रगति की जानकारी दी। इसके बाद डीएमएलटी की छात्रा पायल चौधरी ने आजादी के बाद देश में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत विकासशील राष्ट्र से वैश्विक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत वंदे मातरम् की प्रस्तुति दी, जबकि पैरामेडिकल छात्राओं ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पिछले एक सप्ताह में शासन के निर्देशानुसार आयोजित विभिन्न स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की झलकियों पर आधारित वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।

समारोह के अंत में अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सा शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद अंबेडकरनगर से नीट में चयनित विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं बैज पहनाकर उनके माता-पिता के साथ सम्मानित किया गया। चयनित छात्र छात्राओं के माता पिता ने प्रधानाचार्य जी के इस कदम की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 संजय आर्य एवं डॉ0 पारुल यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 पंकज कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।समारोह के आयोजन में कॉलेज की कल्चरल कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य की धर्मपत्नी दीप्ति यादव, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ0 अमित पटेल, डॉ0 विजय यादव प्रोफेसर बाल रोग विभाग एवं त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ0 पंकज कुमार का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन के उपरांत प्रधानाचार्य के द्वारा मरीजों को मिष्ठान वितरण किया गया और साथ ही नेत्र रोग विभाग में कॉर्नियल अल्सर वार्ड का उद्घाटन भी किया गया।


Spread the love

Related Posts

महामाया मेडिकल कॉलेज में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

Spread the loveआजादी हमें असंख्य बलिदानों के बाद मिली- डॉ0 मुकेश यादव अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण…


Spread the love

तीन हजार विद्यार्थियों की तिरंगा रैली ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में शनिवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत नजारा देखने को मिला।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *