अम्बेडकरनगर! 46 पेड़ों की नीलामी पर हंगामा, प्रक्रिया निरस्त

Spread the love

प्रमोद कुमार वर्मा

अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। कटेहरी विकासखंड परिसर में चिन्हित 46 विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों की नीलामी प्रक्रिया मंगलवार को विवादों में घिर गई। नीलामी शुरू होते ही किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मौके पर घंटों हंगामा चलता रहा। स्थिति को देखते हुए अंततः नीलामी प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। नीलामी निरस्त होने के बाद अब पूरे मामले को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कार्यालय खंड विकास अधिकारी, कटेहरी की ओर से जारी नीलामी सूचना के मुताबिक विकासखंड परिसर में चिन्हित कुल 46 वृक्षों की नीलामी 18 अगस्त 2026 को अपराह्न दो बजे प्रस्तावित थी। इसमें पंजीकृत एवं मान्य ठेकेदारों और बोलीदाताओं को प्रतिभाग करने के लिए 10 हजार रुपये जमानत धनराशि जमा करने समेत निर्धारित शर्तों का पालन करना था।

नीलामी प्रक्रिया के दौरान किसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर काफी देर तक हंगामा और तीखी बहस होती रही। हालात को देखते हुए अधिकारियों ने नीलामी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया।मामले में खंड विकास अधिकारी कटेहरी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में वन विभाग से संबंधित कुछ नियमों को दरकिनार किया गया था। इन्हीं कारणों से नीलामी निरस्त की गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित नियमों को दुरुस्त करने के बाद ही आगे की प्रक्रिया के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

‘किसी एक को लाभ पहुंचाने’ की चर्चा

वहीं, सूत्रों के हवाले से नीलामी प्रक्रिया में किसी एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का प्रयास किए जाने की चर्चा भी सामने आई। हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसी को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच विरोध और तीखी बहस की स्थिति बनने की बात कही जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि नीलामी से पहले वन विभाग से जुड़े नियमों का पालन जरूरी था, तो प्रक्रिया शुरू करने से पहले इसकी पूरी तरह जांच क्यों नहीं की गई? नीलामी सूचना जारी होने के बाद ऐसी स्थिति क्यों बनी कि 46 पेड़ों की नीलामी को बीच में ही निरस्त करना पड़ा? नीलामी प्रक्रिया निरस्त होने के बाद अब निगाह कटेहरी विकासखंड प्रशासन के अगले कदम पर है। क्या नए सिरे से नीलामी सूचना जारी की जाएगी? क्या इस बार वन विभाग से जुड़े सभी नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाएगा? इन सवालों के जवाब अब आगामी प्रक्रिया में सामने आएंगे। फिलहाल 46 पेड़ों की नीलामी को लेकर हुआ हंगामा और प्रक्रिया का निरस्त होना कटेहरी विकासखंड परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Spread the love

Related Posts

मृतक चालक अजय निषाद के परिवार से मिले विधायक त्रिभुवन दत्त, एक लाख की आर्थिक मदद

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विगत कुछ दिन पूर्व में अकबरपुर बस स्टैंड के पास में हुए सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवन दत्त के साथ 30…


Spread the love

अयोध्या में आस्था का सैलाब, सर पर कलश लेकर निकले पूर्व मंत्री पवन पांडेय

Spread the love

Spread the loveअयोध्या विधानसभा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ शुक्रवार…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *