महज कुछ ही घंटे के भीतर चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी को भेजा जेल

Spread the love

कुड़िया चितौना मोड़ पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर स्थित रिडिचिनगर बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल का पुलिस ने महज कुछ ही घंटो में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में था, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसे लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस की घेराबंदी में वह पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार रामपुर बनेथू निवासी उमेश कुमार पाल पुत्र धर्मराज पाल के ससुर विजय कुमार पाल पुत्र राम सहाय, निवासी ग्राम बेलापरसमा डड़वा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, अपनी मोटरसाइकिल लेकर माधवपुर स्थित रिडिचिनगर बाजार पहुंचे थे। उन्होंने मोटरसाइकिल दुकान के पास खड़ी कर दी और दुकान पर मौजूद पीड़ित के पिता से बातचीत करने लगे। इसी दौरान अज्ञात चोर मौका पाकर बाइक चोरी कर फरार हो गया।

कुछ देर बाद मोटरसाइकिल गायब मिलने पर आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले में अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी गई बाइक की तलाश शुरू कर दी।

विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल लेकर एक युवक कुड़िया चितौना मोड़ के पास मौजूद है। वह बाइक लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धीरज मिश्र बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल तथा चाबियों का गुच्छा बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल को माधवपुर स्थित रिडिचिनगर बाजार से चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी के बाद बाइक को बेचने का प्रयास किया गया, लेकिन खरीदार नहीं मिलने के कारण वह मोटरसाइकिल लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उपनिरीक्षक राकेश खरवार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल गणेश बाबू , प्रवेश यादव और कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल रहे। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।


Spread the love

Related Posts

पैर फिसलने से तालाब में डूबा युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी व फायर टीम ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला, विधायक राममूर्ति वर्मा ने परिजनों को दी सांत्वना अवधी खबर संवाददाता टांडा। थाना क्षेत्र के…


Spread the love

मृतक चालक अजय निषाद के परिवार से मिले विधायक त्रिभुवन दत्त, एक लाख की आर्थिक मदद

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विगत कुछ दिन पूर्व में अकबरपुर बस स्टैंड के पास में हुए सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवन दत्त के साथ 30…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *