श्रवण क्षेत्र चौकी इंचार्ज का हुआ स्थानांतरण, नम आँखों से दी गई विदाई

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी श्रवण क्षेत्र के इंचार्ज व उप निरीक्षक संदीप विश्वकर्मा का स्थानांतरण बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लहटोरवा चौकी पर हो गया है। उनके स्थानांतरण पर बुधवार को स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें फूल-माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई।
इस विदाई समारोह के दौरान श्रवण क्षेत्र चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल गणेश बाबू, प्रवेश यादव, कांस्टेबल बृजेश यादव, संदीप यादव, उत्कर्ष सिंह और जय प्रकाश ने उप निरीक्षक संदीप विश्वकर्मा को फूल-माला पहनाकर उनके कार्यकाल की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिव बाबा धाम के पुजारी ओमप्रकाश गोस्वामी, श्रवण धाम के पुजारी सुनील मिश्रा, प्रदीप यादव, धीरज, अर्जुन यादव, पत्रकार रजनीश गौड़, प्रमोद वर्मा, राजेश गोस्वामी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए नए तैनाती स्थल के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


Spread the love

Related Posts

पैर फिसलने से तालाब में डूबा युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी व फायर टीम ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला, विधायक राममूर्ति वर्मा ने परिजनों को दी सांत्वना अवधी खबर संवाददाता टांडा। थाना क्षेत्र के…


Spread the love

मृतक चालक अजय निषाद के परिवार से मिले विधायक त्रिभुवन दत्त, एक लाख की आर्थिक मदद

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विगत कुछ दिन पूर्व में अकबरपुर बस स्टैंड के पास में हुए सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवन दत्त के साथ 30…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *