सरकारी स्कूल की भूमि पर मछली पालन का आरोप, एसडीएम से जांच की मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा काही में सरकारी विद्यालय की भूमि पर कथित रूप से अवैध मछली पालन कर व्यावसायिक उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गांव निवासी अतुल श्रीवास्तव ने उपजिलाधिकारी भीटी को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम काही निवासी छोटेलाल पुत्र राम सुमेर द्वारा सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की भूमि, गाटा संख्या 1657 पर कथित रूप से मछली पालन कराया जा रहा है। आरोप है कि विद्यालय से जुड़े जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से सरकारी भूमि का निजी एवं व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।

शिकायत में कहा गया है कि उक्त भूमि विद्यालय और सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित है। ऐसे में निजी गतिविधि संचालित होने से सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग के साथ ही विद्यालय के विस्तार और भविष्य में विद्यार्थियों के हित प्रभावित होने की आशंका है।

शिकायतकर्ता ने स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी दिए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम से राजस्व एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर मौके का स्थलीय निरीक्षण कराने, अभिलेखों का सत्यापन करने तथा यदि मछली पालन या अतिक्रमण अवैध पाया जाए तो उसे तत्काल बंद कराकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।


Spread the love

Related Posts

डॉक्टर्स इलेवन ने जय हीरो एजेंसी को 118 रन से हराया, हेमंत सिंह की विस्फोटक पारी ने मचाया धमाल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जय हीरो एजेंसी अम्बेडकरनगर को…


Spread the love

हाईटेंशन ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर नीलगाय की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में घरों के पास जमीन के नजदीक लगे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *