शिक्षामित्रों के स्थानांतरण- समायोजन की सूची जारी, प्रस्तावित धरना स्थगित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। शिक्षामित्रों के लंबे समय से लंबित मूल विद्यालय अथवा निकटतम विद्यालय में स्थानांतरण- समायोजन की प्रक्रिया को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से शनिवार को शिक्षामित्रों के स्थानांतरण- समायोजन की सूची जारी कर दी गई।

सूची जारी होने के बाद शिक्षामित्र शिक्षक संघ ने 23 अगस्त को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया है। संघ के जिला अध्यक्ष एवं शिक्षामित्र केयर समिति के जिला संयोजक रामचन्दर मौर्य ने धरना स्थगित किए जाने की घोषणा की।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षामित्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर विभाग द्वारा सकारात्मक पहल की गई है। सूची जारी होने से संबंधित शिक्षामित्रों को अपने मूल अथवा निकटतम विद्यालय में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

शिक्षामित्र शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सूची जारी किए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उम्मीद जताई कि शिक्षामित्रों से जुड़े अन्य लंबित मामलों पर भी विभाग सकारात्मक कार्रवाई करेगा।


Spread the love

Related Posts

डॉक्टर्स इलेवन ने जय हीरो एजेंसी को 118 रन से हराया, हेमंत सिंह की विस्फोटक पारी ने मचाया धमाल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जय हीरो एजेंसी अम्बेडकरनगर को…


Spread the love

हाईटेंशन ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर नीलगाय की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में घरों के पास जमीन के नजदीक लगे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *