तालाब में मिला शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। शुक्रवार को अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर चमुर्खा स्थित तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र रामप्रसाद राजभर के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

गोरखनाथ बाबा ने कही मन की बात, 2027 में चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Spread the love

Spread the loveभाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी की मौजूदगी से मिल्कीपुर की राजनीति में बढ़ी हलचल अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा मिल्कीपुर (अयोध्या)। मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने रविवार…


Spread the love

विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, जांच पर भी उठे सवाल

Spread the love

Spread the loveसारंगपुर ग्राम सभा में कूड़ा गाड़ी की मरम्मत के नाम पर 64 हजार, राबिस के लिए 92 हजार और इंटरलॉकिंग पर 1.65 लाख रुपये का भुगतान ग्रामीणों के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *