रक्षाबंधन पर महरुआ चौराहे पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

महरुआ, अम्बेडकरनगर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शनिवार को महरुआ चौराहे और आसपास के बाजारों में राखी एवं मिठाइयों की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। दुकानों पर खरीदारी के लिए लंबी कतारें नजर आईं। बाजार में बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए महरुआ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पवित्र पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं, वहीं भाई बहनों की रक्षा और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लेते हैं।

पर्व को देखते हुए महरुआ थाना अध्यक्ष दौमित्र सेन रावत के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस टीम ने लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा बाजार में भीड़ के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती।

महरुआ चौराहा सुल्तानपुर-अकबरपुर राज्य मार्ग के साथ ही भीटी-दोस्तपुर संपर्क मार्ग तथा सुल्तानपुर सीमा से जुड़ा होने के कारण यहां सामान्य दिनों में भी आवागमन अधिक रहता है। रक्षाबंधन के अवसर पर बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ गई थी। पुलिस की सक्रियता के चलते यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही और पर्व के दौरान लोगों को आवागमन में किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

सुरक्षा व्यवस्था में थाना अध्यक्ष दौमित्र सेन रावत के साथ उप निरीक्षक सूर्यमणि शुक्ला, हेड कांस्टेबल धीरज दीवान, कांस्टेबल अयूब खान, हर्ष मिश्रा, ऋषभ तिवारी, किशन पांडे तथा महिला आरक्षी सुमन सिंह सहित पुलिसकर्मी तैनात रहे।

पुलिस की मुस्तैदी से रक्षाबंधन पर्व महरुआ क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।


Spread the love

Related Posts

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते…


Spread the love

अकबरपुर की नवागत तहसीलदार दिव्या भारती ने संभाला कार्यभार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील को नई तहसीलदार के रूप में दिव्या भारती मिली हैं। नवागत तहसीलदार दिव्या भारती ने शनिवार को अकबरपुर तहसील पहुंचकर अपना कार्यभार…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *