सास -बहू सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं को दिए गए सुरक्षा और अधिकारों के टिप्स

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति-5’ अभियान के तहत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में चिउतीपारा स्थित श्रवण धाम पंचायत भवन में ‘सास-बहू सम्मेलन’ का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष प्रियांशु भट्ट रहीं, जबकि अध्यक्षता चिउटीपारा की ग्राम प्रधान/प्रशासक शकुंतला देवी ने की। इस दौरान श्रवण क्षेत्र भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र गौड़, ग्रामीण पर्यटन विभाग की गाइड रेनू वर्मा, रेनू यादव और दीप कुमारी सहित अन्य महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

महिला थानाध्यक्ष प्रियांशु भट्ट ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला एवं बालिका सुरक्षा और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में डरें नहीं, बल्कि बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारों के प्रति सजगता ही महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बना सकती है।

कनकपट्टी में भी हुआ बहू-बेटी सम्मेलन

इसी क्रम में कनकपट्टी के पंचायत भवन में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने यहां भी महिलाओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के तौर-तरीके बताए। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान/प्रशासक बालमुकुंद वर्मा, वंदना वर्मा, अशरुन निशा, जगरत देवी, आशा देवी और पूनम वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता अभियान में श्रवण क्षेत्र चौकी प्रभारी ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव, महिला थाने की उपनिरीक्षक दीपिका गुप्ता, अकबरपुर कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक रीना यादव, हेड कांस्टेबल सुशीला, प्रवेश यादव, कांस्टेबल बृजेश यादव, महिला कांस्टेबल प्रीति सिंह और खुशबू राजभर की सक्रिय मौजूदगी रही।

पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने की अपील की।


Spread the love

Related Posts

गोरखनाथ बाबा ने कही मन की बात, 2027 में चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Spread the love

Spread the loveभाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी की मौजूदगी से मिल्कीपुर की राजनीति में बढ़ी हलचल अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा मिल्कीपुर (अयोध्या)। मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने रविवार…


Spread the love

विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, जांच पर भी उठे सवाल

Spread the love

Spread the loveसारंगपुर ग्राम सभा में कूड़ा गाड़ी की मरम्मत के नाम पर 64 हजार, राबिस के लिए 92 हजार और इंटरलॉकिंग पर 1.65 लाख रुपये का भुगतान ग्रामीणों के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *