तारुन पुलिस ने बुजुर्ग दंपति से सोने की चेन लूट का किया खुलासा गोण्डा के दो बदमाश गिरफ्तार तीसरा फरार

Spread the love

बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयोग असलहा बाइक कारतूस तथा लूट की चेन पुलिस ने की बरामद

अवधी खबर संवाददाता

तारुन,अयोध्या। थाना क्षेत्र मे बाइक सवार दम्पत्ति को धमकाकर असलहे की नोक पर सोने की चेन लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को तारुन पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटी गयी सोने की चेन के अलावा तमँचा कारतूस सहित एक पल्सर बाइक बरामद करने मे सफलता हासिल की है। बीते 27 अगस्त को सरेराह बदमाशो ने इस छिनैती की घटना को अंजाम देकर पुलिस महकमे मे खलबली मचा दीं थी। जिससे यह घटना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं थी।

पुलिस के अनुसार बीते 27 अगस्त को तारुन थाना क्षेत्र के नसरतपुर निवासी सुरेश कुमार पाण्डेय अपनी पत्नी सीमा पाण्डेय के साथ बीकापुर थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंदरौली से साथ घर वापस लौट रहे थे। दम्पत्ति ज़ब कूरी पुरुषोत्तमपुर बालापुर पक्के मार्ग के बीच स्थित राजकीय नलकूप के पास पहुंचा तभी पीछे से तीन बाइक सवार बदमाश आ धमके और उनकी पत्नी के गले से एक ने सोने की चेन खींचा लेकिन वह टूटी नहीं।

तब दूसरे बदमाश ने सुरेश कुमार पाण्डेय के सिर गोली मारने की धमकी देकर तमँचा सटा दिया और उनकी पत्नी के गले से चेन निकाल लिया और घटना को अंजाम देकर भाग गये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, सीडीआर और बीटीएस की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन तक पहुंचने मे कामयाबी पायी।

मुकामी पुलिस ने घटना के आठवें दिन घटना से पर्दा हटाते हुये घटना को अंजाम देने वाले मोहित वर्मा पुत्र लक्ष्मण वर्मा, निवासी कोल्हमपुर बिरसेन, थाना नवाबगंज गोंडा तथा दूसरे आरोपी अमर निषाद उर्फ डमरू पुत्र आशाराम निषाद, निवासी दुल्लापुर, थाना नवाबगंज, गोंडा को पकडकर उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन तथा घटना में इस्तेमाल तमंचा व कारतूस तथा एक पल्सर मोटर साइकिल बरामद करने मे सफलता हासिल कर ली।

जबकि घटना मे शामिल तीसरा आरोपी राम बाबू निषाद पुत्र चन्द्रबली, निवासी मलहन, थाना नवाबगंज, गोंडा अभी फरार है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुये पुलिस ने जेल भेज दिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष लालचंद सरोज ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।


Spread the love

Related Posts

ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल में कृष्णमय हुआ माहौल, धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveराधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा आकर्षण, दही हांडी बनी समारोह का केंद्र अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व…


Spread the love

थाने में गूंजा नंद के घर आनंद भयो आधी रात जन्में कन्हैया-भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।महरुआ थाने में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर महरुआ थाना परिसर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया। थाना प्रभारी दौमित्र सेन रावत के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *