जलालपुर में सोहनलाल श्रीमाली का भव्य स्वागत, जनसुनवाई और निरीक्षण के दौरान दिए सख्त निर्देश

Spread the love

जलालपुर , अंबेडकर नगर ।पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने शनिवार को जलालपुर क्षेत्र का दौरा किया। जनसुनवाई और निरीक्षण के लिए पहुंचे श्रीमाली का स्थानीय लोगों, व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हजपुरा चौराहे पर व्यापारी प्रह्लाद वर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज प्रजापति और नगर महामंत्री विकास निषाद सहित कई लोगों ने फूलों की माला पहनाकर और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर भी भाजपाइयों और व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।महिला अस्पताल में निरीक्षण, सफाई के लिए सख्त निर्देश सोहनलाल श्रीमाली ने जलालपुर स्थित महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान अस्पताल परिसर के पीछे कूड़े का ढेर देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और अधीक्षक जयप्रकाश को फटकार लगाई। उन्होंने नगर पालिका जलालपुर के ईओ आशीष कुमार सिंह से फोन पर बात कर तीन दिनों के भीतर सफाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।जनसुनवाई में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देशविकास जायसवाल के निजी आवास पर पहुंचकर श्रीमाली ने जनसुनवाई की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिनके निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने भी उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसे संज्ञान में लेकर श्रीमाली ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।अमृत सरोवर कुटिया में कमियां देखकर जताई नाराजगीशिवाजी तिराहे से वापस लौटते हुए श्रीमाली ने अमृत सरोवर कुटिया का निरीक्षण किया।

वहां मौजूद खामियों को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और बड़ेबाबू राम प्रकाश पांडे को जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।दौरे में ये रहे मौजूदइस अवसर पर पूर्व विधायक अनीता कमल, सहकारी बैंक डायरेक्टर कमलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, एसडीएम पवन जायसवाल, कोतवाल संतोष कुमार सिंह, पिछड़ा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, व्यापारी मनीष सोनी, रंजीत सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सोनी, मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, माणिकचंद सोनी, सुरेश गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, आदित्य गोयल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सोहनलाल श्रीमाली के इस दौरे से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। उनका सख्त रवैया और त्वरित कार्रवाई का निर्देश अधिकारियों में भी हलचल मचा गया है।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *