होली रमजान के पर्व पर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन सम्पन्न

Spread the love

अंबेडकर नगर। महरुआ थाना परिसर अंतर्गत उप जिला अधिकारी भीटी सदानंद सरोज तथा क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा तथा महरुआ थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह उप निरीक्षक शैलेंद्र मणि द्विवेदी की अध्यक्षता में होली और रमजान के पर्व को लेकर पीस कमेटी का आयोजन किया गया। जिसमें महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी ग्राम प्रधान व सम्मानित व्यक्तियों तथा मौलवी मौलाना के साथ बैठकर गंगा जमुनी तहजीब के साथ पीस कमेटी का आयोजन किया गया।जिसमें उपजिला अधिकारी भीटी सदानंद सरोज तथा क्षेत्राधिकरी लक्ष्मीकांत मिश्रा द्वारा आए हुए सभी सम्मानित लोगों से अपने-अपने गांव में होलिका दहन के विवाद या जुलूस को लेकर रमजान के पर्व में किसी प्रकार की कहीं भी किसी प्रकार की दिक्कत हो तो आप लोग बताइए समय रहते मामले को सुलझाया जाएगा।

मथानी तथा एक दो गांव के प्रधान द्वारा होलिका दहन को लेकर जगह बदलने की बात कही गई। जिस पर उप जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए होलिका दहन के स्थान पर पहुंचकर गांव वालों के साथ बैठकर गंगा जमुनी तहजीब में जगह को चिन्हित करते हुए जगह को बदल दिया जाए जहां पर किसी प्रकार का कोई विवाद ना हो वही रमजान के पवित्र पर्व को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा मौलवी मौलाना से जुलूस या किसी प्रकार की दिक्कतों के लिए पूछे जाने पर सभी लोगों द्वारा बताया गया कि हम लोगों के यहां होली या रमजान के पर्व को गंगा जमुनी तहजीब में बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है और कहीं भी किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है अगर कोई नया विवाद उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो इसकी सूचना प्रशासन को तत्काल दी जाएगी जिस पर महरुआ थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह द्वारा यह बताया गया कि होली और रमजान के पर्व को एक दूसरे से गले लगाते हुए खुशियों के साथ त्योहार को मनये पुलिस प्रशासन सदैव आपके साथ है पीस कमेटी बैठक में पारसनाथ सिंह प्रधान श्री रत्नेश सिंह ग्राम प्रधान महरुआ राम बक्स सिंह मैनुद्दीन अंसारी मोहम्मद हसन अली अतीक अहमद आदि दर्जनों लोग पीस पार्टी कमेटी में शामिल हुए।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *