सामुदायिक शौचालय की स्थिति बदहाल, जिम्‍मेदारों ने ओढ़ी लापरवाही की चादर

Spread the love


अम्बेडकरनगर।
अकबरपुर विकासखंड के ग्राम सभा रोशनगढ़ में सामुदायिक शौचालय का हालत बद से बदतर है। गंदगी एवं शौचालय के अंदर का हालत देखकर खुद शर्म न आए। महिला केयर टेकर को न सफाई किट मिली नहीं बाल्टी मग वाइपर इत्यादि उपलब्ध नहीं था। जब महिला केयर टेकर से शौचालय के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो वह अपने आप को बचाती दिखी ना ही किसी प्रश्न का जवाब दिया सामुदायिक शौचालय के गड्ढे से गंदा पानी मैदान में बहने लगता है जिससे शौचालय के अगल-बगल रहने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, सामुदायिक शौचालय का फर्श टूटा फूटा तथा गंदगी के वजह से वहां उपयोग करने वाले लोगों को डेंगू मलेरिया आने जैसी होने वाली खतरनाक बीमारी हो सकती है।सामुदायिक शौचालय के ठीक सामने गंदगी का अंबार देखने को गड्ढे में एकत्रित गंदा पानी जिससे बीमारियों का संकेत दे रहा है।

जबकि ग्रामीणों द्वारा यह बताया गया कि सामुदायिक शौचालय की स्थिति बहुत दायिनीय है सिर्फ ताला खुला रहता है, वही सामुदायिक शौचालय के बगल गड्ढे में गंदा पानी जमा है।जिस कारण ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या को लेकर लोगों ने बार-बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदे पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं हो रहा है। चूंकि गंदा पानी गड्ढे से बाहर निकल कर मैदान में भरा रहता है हालात यह बन गये हैं कि लोग इन स्थानों से आसानी से गुजर नहीं सकते। ग्रामीणों का कहना है कि लोग सुबह-शाम जब सामुदायिक शौचालय के बगल रास्ते से जाते हैं तो उस दौरान अंधेरा होने के कारण वहां से निकलना कठिन हो जाता है। मच्छर मक्खी भी इस पानी में पनप रहे हैं। क्योंकि इस गंदे पानी से दुर्गंध आनी शुरू हो जाती है। यही नहीं लगभग एक वर्ष का केयरटेकर का भुगतान भी नहीं मिला है यह केयरटेकर द्वारा बताया गया। इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी से वार्ता करने का प्रयास किया गया परंतु फोन रिसीव नहीं हुआ।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *