अपने सही अस्तित्व में नहीं आ पाया अमृतसरोवर, लाखो के खर्च से हुआ था निर्माण

Spread the love

अमृत सरोवरों में उड़ रही धूल


अम्बेडकरनगर। लाखों के खर्च से बना अमृतसरोवर अपने सही अस्तित्व में अभी तक नहीं आ पाया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और पशुओं को पानी मुहैया कराने के लिए लाखों खर्च होने के बाद तैयार कराए गए अमृत सरोवरों में धूल उड़ रही है। जिससे मवेशी पानी की तलाश में इधर से उधर भटक रहे है। अमृत सरोवर खेल का मैदान बनकर रह गया है। जिसमें बच्चें क्रिकेट खेल रहे है। आस पास झाड़िया उग आई है। अमृत सरोवर का उद्देश्य यहां बौना साबित हो रहा है।


जानकारी के मुताबिक विकास खंड अकबरपुर अंतर्गत ग्राम सभा रोशन गढ़ में अमृत सरोवरों का निर्माण लाखो के खर्च से हुआ है। जिसका बुरा हाल हो गया है। सरकार की मंशा के अनुसार तालाब को अमृत सरोवर के रूप में चयनित कर सुंदरीकरण का काम कराया गया। लेकिन लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी अमृत सरोवर से धूल उड़ रही है। खुदाई कराने के साथ इंटरलॉकिंग का काम कराया गया और लोगों के ठहलनें की व्यवस्था की गई। मगर इन दिनों अमृत सरोवर बच्चों के लिए क्रिकेट का खेल मैदान बना हुआ है। लोगों के बैठने के लिए तैयार कराई गई कुर्सियां गायब हो गई है। आस पास झाड़िया उग आई है। गांव के लोगों ने अमृत सरोवर में सरकारी धन के बंदरबांट करने के आरोप लगाए है। लोगों का कहना है कि प्रधान के द्वारा अमृत सरोवर के सुंदरीकरण के नाम पर लापरवाही बरती गई। अमृत सरोवर में एक बूंद भी पानी संरक्षित नहीं हो रहा है। जिससे मवेशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि पशु पक्षी भी पानी के लिए परेशान हो रहे है। अमृत सरोवर के सुंदरीकरण में लापरवाही की शिकायत मिली तो मीडिया कर्मी द्वारा जाकर पड़ताल किया गया तो अमृत सरोवर की दशा खराब है सरोवर सूखा पड़ा हुआ है बच्चे उसे क्रिकेट का मैदान बना चुके हैं अमृत सरोवर सूखा होने के कारण लोग अपनी भेड़ बकरियां उसी में चरा रहे हैं। अमृत सरोवर का निर्माण कार्य लगभग 24 लाख रुपए की अनुमानित लागत से बीते वर्ष 2023 में कार्य शुरू किया गया था। अमृत सरोवर के चारो तरफ अभी तक बैरिकेडिंग भी नही हो पाई है। केवल मुख्य गेट का निर्माण देखने को मिला।


Spread the love

Related Posts

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर संघ नाराज, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

Spread the loveनाली सफाई के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप, अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड कटेहरी की ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *