जनपद के नगर पंचायत नगर बाजार की बैठक में विभिन्न विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

Spread the love

बस्ती। जिले के नगर पंचायत नगर बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाने का प्रयास जारी रहेगा। जनसेवा और विकास की निरंतरता के लिए सदन कटिबद्ध है। अध्यक्ष श्रीमती राना ने क्षेत्रीय विधायक दूध राम का स्वागत करते हुए नवसृजित नगर पंचायत के चतुर्दिक विकास में सहयोग का अनुरोध किया।

विधायक श्री दूध राम ने उत्तर प्रदेश शासन और जिला स्तरीय अधिकारियों से नगर के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया । सदन में एक देश एक चुनाव की नीति लाने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव लाया गया। इसी प्रकार 144 वर्षों बाद दुर्लभ संयोग में सम्पन्न प्रयागराज महाकुम्भ की सफ़ल व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई और सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए धन्यवाद दिया गया। महाकुम्भ में दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर सदन में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। अधिशाषी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने कहा कि नगर पंचायत सदन सबका साथ सबका विकास और समाज के अंतिम व्यक्ति के उदय अंत्योदय के सिद्धान्त पर वचनबद्ध है। सरकारी योजनाओं में आम जनता और सक्षम लोगों अथवा संस्थाओं की साझेदारी सुनिश्चित कर विकास की गति तेज की जाएगी।

गरीब परिवारों में मृत्यु पर शव यात्रा में नगर पंचायत की ट्रैक्टर ट्राली निःशुल्क भेजने का निर्णय भी किया गया। वित्तीय वर्ष 2025_26 के लिए 3000 प्रधानमंत्री आवास और 39 करोड़ की विकास योजनाओं का बजट प्रस्ताव लाया गया। 50 बेड का एलोपैथिक महिला अस्पताल, अग्नि शमन केन्द्र, सड़क, जल निकासी, छठ घाट, आयुर्वेदिक पौधों की नर्सरी, नगर पंचायत का एप, स्कूलों के विकास,पथ प्रकाश, पेयजल, पार्क, जलाशय, डिजिटल लाईब्रेरी, सी सी टीवी निगरानी सिस्टम विस्तार, बारात घर, ऑडिटोरियम, सभागार में दर्शक दीर्घा, कार्यालय में सोलर प्लांट, एल ई डी स्क्रीन, आयुर्वेदिक अस्पताल में योग केन्द्र और पंच कर्म हॉल, व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स सार्वजानिक शौचालय, शव वाहन, मोबाइल टॉयलेट, स्वच्छता के लिए वाहन और मशीनें, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास, मंडी स्थल का जीर्णोद्धार, मल्टी लेवल पार्किंग, साधन सहकारी समिति का जीर्णोद्धार, पशु अस्पताल का जीर्णोद्धार, स्वागत द्वार आदि कार्य योजना में सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया। उत्तर प्रदेश नगर पालिका नियमावली के प्रस्तर 05 में आंशिक संशोधन कर 09 मीटर से 03 मीटर तक चौड़े मार्ग और 03 मीटर से कम चौड़े मार्ग वाले भवनों की कटेगरी बढ़ाने हेतु अनुरोध प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय हुआ जिससे गलियों में निवास कर रहे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को टैक्स में राहत मिल सके।

निर्णय हुआ कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के समुचित वार्षिक लाइसेंस शुल्क, सरकारी भवनों को बहुद्देशीय बनाकर व्यावसायिक उपयोग, टैक्सी स्टैंड, नगर पंचायत की भूमि में बने सरकारी भवनों के शुल्क, तालाबों के पट्टों आदि से कर का प्राविधान किया जाएगा। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन को वार्ड वार अभियान चलाकर पात्रों को लाभान्वित कराया जाए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पी एम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं तथा श्रम विभाग के कार्यक्रम तथा योजनाओं से परिवारों को जोड़ा जाए। होली त्यौहार को देखते हुए स्वच्छता के विशेष अभियान चलाए जाएं। प्रधानमंत्री आवास हेतु ऑनलाइन किए गए सभी आवेदन पात्रता के आधार पर स्वीकृति की कार्यवाही कतई जाए।बैठक में सभासद राजेश कुमार पाण्डेय, दिनेश चौरसिया, राज कुमार चौधरी, राम सजन यादव, संदीप कुमार, वीरेन्द्र कुमार, किरन, रंजना देवी, सोनी सोनकर , सबीना परवीन ने भी चर्चा में भाग लिया।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *