नगर पालिका परिषद टांडा की मिली भगत से नजूल भूमि पर अवैध कब्जा

Spread the love

कब्जा हटाने को लेकर मुख्यमंत्री से की गई मांग

अम्बेडकर नगर। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अंसार अहमद पुत्र शहाबुद्दीन निवासी मोहल्ला कस्बा छोटी बाजार का आरोप है कि विपक्षी मोहम्मद याहिया पुत्र विसाल अहमद निवासी मोहल्ला जुबेर चौराहा थाना कोतवाली टांडा जनपद अंबेडकर नगर के द्वारा नगर पालिका परिषद टांडा के नजूल बाबू व अन्य कर्मचारियों की मिली भगत से नजूल भूखंड संख्या 35 06 जिसका पूरा रकबा 1-7-10 कचवंशी है। जिस पर विपक्षी द्वारा कब्जा करवा दिया गया है और उसी पर दुकान व घर का निर्माण करवा कर उसको कब्जा दे दिया गया है।

इस संबंध में पीड़ित ने कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित सूचना दिया। जिस पर आज तक उचित कार्रवाई नहीं की गई ,नगर पालिका की मिली भगत से उक्त भूमि जो की काफी कीमती है। जिसका बंदर बांट करके सरकारी धन को हड़पने की योजना की गई है। उक्त प्रकरण की जांच उच्च अधिकारियों से कराकर निस्तारण किया जाना आवश्यक है। मांग की गई है कि नजूल भूखंड संख्या 3506 की पूर्ण रूप से जांच करके अवैध कब्जा को हटाते हुए संलिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने की मुख्यमंत्री से मांग की गई है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *