चोरी की बाइक संग तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चेकिंग में खुलासा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अहिरौली पुलिस ने तीन अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक अपाचे बाइक UP43-AA-2120 पर सवार तीन युवक दिखाई दिए। रोककर पूछताछ में उनका नाम तसलीम उर्फ आरिफ, सलमान, और अनवर अली तीनों निवासी जनपद गोण्डा के रहने वाले हैं।


वाहन की जांच में चेचिस नम्बर खुरचा हुआ पाया गया। ई-चालान ऐप से चेक करने पर बाइक अंकित कुमार कश्यप निवासी जनपद गोण्डा के नाम दर्ज मिली, जबकि स्वामी ने फोन पर बताया कि उनकी गाड़ी उनके पास सुरक्षित है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि यह बाइक उन्होंने लगभग एक वर्ष पूर्व सीतापुर रोडवेज से चोरी की थी। पुलिस ने बाइक सहित तीनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *