आशाओं का हल्ला बोल! प्रोत्साहन राशि बंद करो, निश्चित मानदेय लागू करो

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद करते हुए कहा कि अब प्रोत्साहन आधारित भुगतान व्यवस्था नहीं चलेगी। कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रमुख मांग रखते हुए साफ कहा कि उन्हें निश्चित मानदेय दिया जाए।

₹18,000 और ₹24,000 मानदेय की मांग

आशा कार्यकर्ताओं ने प्रति माह न्यूनतम ₹18,000 और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम ₹24,000 नियमित मानदेय की मांग की। उन्होंने कहा कि यह उनकी मेहनत, बढ़ती महंगाई और लंबे सेवाकाल के अनुरूप है।

सामाजिक सुरक्षा व स्थायीकरण पर जोर

कार्यकर्ताओं ने सभी आशाओं और संगिनियों को पेंशन, PF, ESI जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने और संविदा पर कार्यरत आशाओं को नियमित कर स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।

सुरक्षा, सम्मान और समय पर भुगतान

उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने, दुर्व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और मानदेय का समय पर भुगतान अनिवार्य करने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण और संसाधन

आशा कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग की कि उन्हें आधुनिक चिकित्सा उपकरणों व तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाए और कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *