चोरी की वारदात, दो लाख के जेवर और विदेशी मुद्रा लेकर चोर फरार

Spread the love

घर खाली पाकर अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।

थाना आलापुर क्षेत्र के अछती गांव में सोमवार की रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक मकान में सेंधमारी कर करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 20 हजार रुपये की विदेशी करेंसी पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, चोरी राजवीर चौहान के घर में हुई, जो घटना के समय अपने परिजनों के साथ घर पर मौजूद नहीं थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी और संदूक का ताला तोड़ दिया।

अगली सुबह जब परिजन घर लौटे, तो सामान बिखरा हुआ था और जेवरात व विदेशी मुद्रा गायब मिले। ग्रामीणों की सूचना पर आलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक आलापुर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और पुलिस टीम चोरों की तलाश में सक्रिय है।

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *