हरियाली को नई दिशा : वन विभाग का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
वन विभाग द्वारा जनपद की अकबरपुर रेंज के लोरपुर ताजन, पहितीपुर,पांडेय पैकोली पौधशाला में एक दिवसीय व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर पौधरोपण, पौधशाला प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को अधिक प्रभावी व तकनीकी रूप से मजबूत बनाना रहा। प्रशिक्षण में विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधान, सम्मानित ग्रामीण नागरिक, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पौधशाला संचालन और पौधारोपण की वैज्ञानिक विधियों पर विस्तृत जानकारी दी। इनमें प्रमुख विषय पौधशाला हेतु उपयुक्त भूमि का चयन, सीड-बेड व पॉलीबैग निर्माण, जल व्यवस्था, पॉटिंग मिक्सर की तैयारी,गड्ढा खुदाई का उपयुक्त समय एवं तकनीक,पौधारोपण की सही विधि व मौसम, दुलान (मल्चिंग) के दौरान सावधानियां, सिंचाई व सुरक्षा प्रबंधन, माइक्रोप्लान तैयार करने की प्रक्रिया, पौधशाला पोषिका का रखरखाव, मासिक गणना रजिस्टर, मिपावाकी, प्लांटेशन जनरल, एक्शन प्लान फॉर्मेट शामिल रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण में मार्गदर्शन देने में नागेन्द्र पटेल आरएफओ अकबरपुर, शंकर मौर्य सेक्शन अधिकारी अकबरपुर, प्रभात तिवारी सेक्शन अधिकारी भीटी, पल्लवी चौधरी सेक्शन अधिकारी कटेहरी, गणेश यादव वन दरोगा, राजकुमार श्रीवास्तव माली, राधेश्याम यादव माली,चन्द्रशेखर सिंह वन रक्षक रहे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीणों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाते हैं और हरित मिशन को गति प्रदान करते हैं। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसकी निरंतरता की मांग की।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *