घर से बुलाकर युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र के ककरहवा बरामदपुर जरियारी गांव में दबंगों द्वारा एक युवक को घर से बुलाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर महरुआ पुलिस ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।


महरुआ थाने में दी गई तहरीर के अनुसार ठाकुर दिन पुत्र स्वर्गीय मनोरम ने बताया कि गांव के कुछ दबंग उसे बहाने से घर से बुलाकर आनंद नगर चौराहे पर ले गए। वहां पहले चाय-नाश्ता कराया गया, इसके बाद अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से जमकर पीटा।


शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष महरुआ यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की


Spread the love
  • Related Posts

    धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

    Spread the love

    Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


    Spread the love

    प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *