आज़ाद समाज पार्टी से रमेश यादव पुजारी बने सबसे मजबूत दावेदार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।जनपद की रामनगर पश्चिमी सीट पर इस बार चुनावी तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। भीम आर्मी समर्थित आज़ाद समाज पार्टी की ओर से रमेश यादव पुजारी इस बार एक प्रबल और मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता, जनता से सीधा जुड़ाव और साफ-सुथरी छवि ने उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग पहचान दिलाई है।

रमेश यादव पुजारी इससे पहले तीन बार रामनगर मध्य से चुनाव मैदान में उतर चुके हैं, जबकि पिछले चुनाव में रामनगर पश्चिमी से उन्होंने किस्मत आजमाई थी। पिछली बार उन्हें बेहद मामूली मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता और जनसमर्थन में कोई कमी नहीं आई, बल्कि समय के साथ यह और मजबूत हुआ है।

पिछले चुनाव में विजयी प्रत्याशी संतोष यादव को अपनी ही ग्रामसभा का सीधा और संगठित समर्थन मिला, जबकि रमेश यादव पुजारी का स्वयं का गांव रामनगर पश्चिमी क्षेत्र में न होना उनके लिए एक बड़ी चुनौती साबित हुआ। इसके साथ ही कोरोना काल के नाजुक दौर में बीमारी के चलते वे अंतिम चरण के प्रचार में पूरी तरह सक्रिय नहीं रह सके, जिसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ा।

हालांकि इस बार परिस्थितियां पूरी तरह बदली हुई हैं। रमेश यादव पुजारी लगातार जनता के बीच मौजूद हैं और सुख-दुख में हमेशा लोगों के साथ खड़े रहने वाले नेता के रूप में उनकी पहचान और मजबूत हुई है। उनकी ईमानदारी, स्वच्छ छवि और जनता के प्रति समर्पण उन्हें रामनगर पश्चिमी में पिछली बार रहे सभी प्रत्याशियों से अलग कतार में खड़ा करता है।

क्षेत्र में यह चर्चा आम है कि रमेश यादव पुजारी ने हमेशा जनता के साथ ईमानदारी से व्यवहार किया है, और अब उसकी कीमत जनता उन्हें अपने मतों के माध्यम से चुकाने को तैयार नजर आ रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मौजूदा माहौल में रमेश यादव पुजारी रामनगर पश्चिमी सीट पर जीत के सबसे प्रबल दावेदार बनकर उभरे हैं।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *