सड़क पर अचानक कुत्ता आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भिवरा निवासी 18 वर्षीय शिवा उस समय सड़क हादसे का शिकार हो गया, जब वह मोटरसाइकिल से अपने घर से अकबरपुर जा रहा था। रास्ते में शिवबाबा के समीप अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से बाइक सवार संतुलन खो बैठा और मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं।


दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सड़क से किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।


एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी लवलेश वर्मा ने घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और उसे जिला अस्पताल अम्बेडकर नगर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में घायल का उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों ने समय पर एम्बुलेंस सेवा पहुंचने पर राहत की सांस ली और 108 सेवा की तत्परता की सराहना की।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *