अयोध्या में भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गद्दोपुर एफसीआई गोदाम बना संकट का केंद्र

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या (अवधी खबर)। रामनगरी अयोध्या में इन दिनों भीषण जाम ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिलाधिकारी आवास से लेकर मऊ शिवाला रोड तक लगातार भारी जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे राहगीर परेशान हैं। जाम की मुख्य वजह कैंट थाना क्षेत्र के गद्दोपुर स्थित एफसीआई गोदाम पर बेतरतीब तरीके से ट्रकों का खड़ा किया जाना बताया जा रहा है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोदाम परिसर में ट्रक मालिकों के गुर्गों द्वारा जबरन ट्रकों को अंदर घुसाया जाता है, जिससे सड़क पर लंबी कतार लग जाती है और यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। हालात इतने खराब हैं कि एम्बुलेंस, स्कूली बच्चों से भरी बसें और सरकारी वाहन तक जाम में फंसकर घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं।
आरोप यह भी है कि एफसीआई गोदाम पर ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मी अपने चहेते ट्रक चालकों की गाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर अंदर कराने में व्यस्त रहते हैं, जिससे अव्यवस्था और बढ़ जाती है। इस मार्ग पर बीते एक महीने से लगातार भारी ट्रैफिक के चलते आम आदमी का जीवन दुश्वार हो गया है।


जाम से त्रस्त लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिक सरकार और प्रशासन को कोसते हुए यातायात व्यवस्था को पूरी तरह नाकारा बता रहे हैं। कई बार शोर-शराबा और विरोध भी देखने को मिला, लेकिन स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हो सका है।


Spread the love

Related Posts

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का बड़ा फैसला!धार्मिक समिति का गठन, मंदिर के सभी धार्मिक अनुष्ठानों का करेगी संचालन

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की गई। ट्रस्ट ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के…


Spread the love

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *