आर आर सी सेंटर बदहाली की भेंट, लाखों खर्च के बाद भी आधा गेट गायब

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

परसरामपुर (बस्ती)। विकासखंड परसरामपुर की ग्राम पंचायत मड़रिया बाबू में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से निर्मित आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) बदहाली का शिकार हो गया है। केंद्र की जमीनी हकीकत तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है, जहां न तो नियमित संचालन हो रहा है और न ही रखरखाव की कोई व्यवस्था नजर आती है।


आरआरसी सेंटर में सूखा व गीला कचरा, प्लास्टिक, कागज और लोहे के लिए बनाए गए चैंबर टूट-फूट का शिकार हैं। दीवारों का प्लास्टर झड़ चुका है, फर्श पर गंदगी और मलबा जमा है। सबसे गंभीर बात यह है कि केंद्र का मुख्य गेट अधूरा है—गेट का केवल आधा हिस्सा ही लगा हुआ है, जबकि आधा पूरी तरह गायब है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह आरआरसी सेंटर केवल कागजों और सरकारी रिपोर्टों में संचालित दिखाया जा रहा है, जबकि हकीकत में यहां कोई कार्य नहीं होता। खुले परिसर में चोरी और नुकसान की आशंका बनी रहती है, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।


इस संबंध में जब अधिकारियों से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने पूर्व में एक अन्य ग्राम पंचायत के संबंध में पूछे गए सवाल पर बयान देने से इनकार करते हुए कहा था कि वह इस विषय में कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे, वहीं ग्राम पंचायत सचिव राज मंगल दुबे ने कहा कि “जो आपको लिखना हो लिख दीजिए, विभागीय चिट्ठी आएगी तो उसका जवाब दिया जाएगा।


जबकि ग्राम पंचायत प्रधान सहदेव वर्मा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरआरसी सेंटर के निर्माण, लागत, गेट गायब होने और संचालन की जांच कराई जाए तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य सिर्फ कागजों तक सीमित न रह जाए।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *