पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारा, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश…….

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज। लखनऊ क्षेत्र में मंगलवार को स्वर्गीय अवध किशोर शर्मा की वार्षिक पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र अतुल शर्मा व परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। न्यू डेरी रोड मार्ग पर आयोजित इस धार्मिक व सामाजिक आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुए भंडारे में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, शुभचिंतक, रिश्तेदार एवं राहगीर शामिल हुए और श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही और सेवा भाव से भोजन वितरण किया गया।

इस मौके पर अतुल शर्मा ने बताया कि उनके पिता स्व. अवध किशोर शर्मा समाज सेवा और परोपकार के कार्यों में सदैव अग्रणी रहते थे। उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से परिवार द्वारा प्रतिवर्ष पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूती मिलती है।

स्थानीय लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य भी करते हैं। भंडारे के माध्यम से जरूरतमंदों और आमजन को भोजन उपलब्ध कराकर मानवीय संवेदनाओं को प्रोत्साहित किया गया।आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं और परिजनों ने सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकर नगर में बदलेगा सियासी समीकरण? लोजपा के मंच से बीजेपी को लेकर बड़ा दावा

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर (प्रमोद वर्मा)। जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा एक विशाल संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…


Spread the love

साधारण किसान की बेटी नेहा मौर्या बनी BSF जवान जयसिंहपुर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोसैसिहपुर की 24 वर्षीय नेहा मौर्या ने तमाम कठिनाइयों और संघर्षों को पीछे छोड़ते हुए सीमा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *