सीमांकन में लापरवाही का आरोप! बिना पत्थर गाड़े भेजी गई रिपोर्ट, पैमाइश बिना नाप-जोख लौटी टीम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
जनपद के आलापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रूढ़ी में सीमांकन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि ग्राम सभा की भूमि पर बिना सीमांकन पत्थर गाड़े ही पत्थर लगाए जाने की झूठी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।


बताया गया कि अखलासपुर निवासी खतौनी धारक मिथिलेश कुमार पुत्र राम शंकर द्वारा उपजिलाधिकारी आलापुर को दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में 25 अप्रैल 2026 को राजस्व टीम पैमाइश के लिए मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार, कानूनगो व अन्य राजस्व कर्मी शामिल रहे। हालांकि, मौके पर तैनात लेखपाल उपस्थित नहीं थे।


पैमाइश के दौरान जब टीम ग्राम पंचायत रूढ़ी की उत्तर-पश्चिमी सीमा स्थित कियरवा तालाब पहुंची, तो वहां सीमांकन पत्थर गड़ा हुआ नहीं मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व लेखपाल सलीम द्वारा बिना नाप-जोख किए ही पत्थर खड़ा कर फोटो खिंचवाकर सीमांकन पूरा होने की झूठी रिपोर्ट भेज दी गई थी।


स्थिति स्पष्ट न होने और पत्थर गड़ा न पाए जाने के कारण राजस्व टीम को बिना पैमाइश किए ही वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि टीम द्वारा बिना सही सीमांकन के ही पैमाइश करने का दबाव बनाया गया और गैर-जिम्मेदाराना बयान दिए गए।
ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में भी लेखपाल द्वारा रात के समय सीमांकन पत्थर लगाने का प्रयास किया गया था, जिसका विरोध किया गया। इसके बाद कथित रूप से अगले दिन बिना पत्थर गाड़े ही फोटो खींचकर फर्जी रिपोर्ट तैयार कर दी गई। इसमें कुछ ग्राम प्रधानों व प्रतिनिधियों की संलिप्तता का भी आरोप लगाया जा रहा है।


इस पूरे प्रकरण से ग्राम पंचायतों के सीमांकन को लेकर विवाद गहरा गया है और संबंधित राजस्व कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सही तरीके से सीमांकन कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और विवाद का समाधान कब तक हो पाता है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *