बेटी के इलाज के लिए रखे पांच हजार रुपये जेब से निकाला, पीड़ित ने एएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
थाना अहिरौली क्षेत्र के मरथुआ सरैया गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बीमार बेटी के इलाज के लिए रखे रुपये जेब से निकलने और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित संतराम वर्मा पुत्र कोलई ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 बजे वह अकबरपुर से बनगांव होते हुए अपने गांव लौट रहे थे।

तभी बनगांव डिहवा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गांव के ही आयुष वर्मा पुत्र देवी शंकर व रोहित वर्मा पुत्र स्वर्गीय फतेह बहादुर वर्मा ने पहले गाली-गलौज और धमकी दी। इसके बाद जब वह आगे बढ़े तो अखंड प्रताप सिंह के खेत के पास दोनों ने उनकी बाइक रोककर मारपीट शुरू कर दी।


पीड़ित का आरोप है कि यह हमला वीरबल वर्मा पुत्र रमाशंकर की साजिश के तहत हुआ, जिसने कथित रूप से तीन हजार रुपये में हमला करवाया। संतराम ने यह भी बताया कि हमलावरों ने उनकी जेब से इलाज के लिए रखे पांच हजार रुपये भी निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। शोरगुल सुनकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद हमलावर भाग निकले।

पीड़ित ने उसी रात लगभग आठ बजे अकबरपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आहत होकर उन्होंने शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *