रक्षाबंधन की रौनक से बाजार गुलजार, राखी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर (महरुआ)।
रक्षाबंधन के नजदीक आते ही महरुआ बाजार में त्योहारी चहल-पहल तेज हो गई है। मिठाई की दुकानों से लेकर राखी और उपहार की स्टॉलों तक ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानों पर महिलाएं और बच्चे विशेष उत्साह के साथ खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।


बाजार में डिजाइनर राखियों, भव्य पूजा थालियों और भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित उपहार खरीदने के लिए लोग सुबह से ही जुटने लगे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए डिज़ाइनों की राखियां और सजावटी सामान सजाया है। मिठाई की दुकानों पर भी रौनक कम नहीं है। काजू कतली, मिल्क केक, गुलाब जामुन, रसमलाई और विशेष रक्षाबंधन पैकिंग वाली मिठाइयों की खूब मांग है।

दुकानदारों ने बताया कि इस बार ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कई नई वैरायटी बाजार में उतारी गई हैं।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती रही और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। महरुआ बाजार के व्यापारी और स्थानीय लोग इस बार रक्षाबंधन पर अच्छी बिक्री से उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि त्योहार का यह मौसम हर किसी के लिए खुशियों से भरा हो।


Spread the love

Related Posts

मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महरुआ थाने में पीस कमेटी की बैठक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महरुआ थाना परिसर में पीस कमेटी की…


Spread the love

अयोध्या में पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती, रौनाही थाना क्षेत्र में बनी नई अस्थायी कांटा चौराहा चौकी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा पुलिस सेवाओं को आमजन के लिए सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *