अधिवक्ता संघ चुनाव: दक्षता भाषण के साथ बढ़ी चुनावी सरगर्मी, 11 को मतदान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा (अम्बेडकरनगर)।
टांडा तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव में इस बार मुकाबला खासा दिलचस्प होता नजर आ रहा है। गुरुवार को आयोजित दक्षता भाषण कार्यक्रम के दौरान प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी उपलब्धियां गिनाईं और वकीलों को प्रभावित करने के लिए जोरदार तर्कों के साथ अपने पक्ष में मतदान की अपील की। भाषण के बाद चुनावी माहौल में गर्मी और गहमा-गहमी तेज हो गई है।

अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है, जिनमें अजय प्रताप श्रीवास्तव, दिलीप कुमार मांझी, इंद्रेश कुमार वर्मा, राम नरेश कन्नौजिया व शेर बहादुर सिंह मैदान में हैं। सभी उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर रहे हैं और अपने विजन को मजबूती से रख रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर इस बार सीधा मुकाबला मो. शाहिद और विद्या राम चौहान के बीच है, जबकि महामंत्री पद के लिए पारस नाथ प्रजापति, राजेश कुमार सिंह और रामकुमार के बीच त्रिकोणीय संघर्ष नजर आ रहा है।

बताया गया है कि केवल तीन पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पर ही मतदान होगा, जबकि अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान 11 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया जाएगा, और उसी दिन मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। संघ चुनाव को लेकर टांडा तहसील परिसर इन दिनों पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आ रहा है।


Spread the love

Related Posts

मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महरुआ थाने में पीस कमेटी की बैठक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महरुआ थाना परिसर में पीस कमेटी की…


Spread the love

अयोध्या में पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती, रौनाही थाना क्षेत्र में बनी नई अस्थायी कांटा चौराहा चौकी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा पुलिस सेवाओं को आमजन के लिए सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *