राजकीय उद्यान में मनाया गया 14वाँ महिला योग शक्ति दिवस

Spread the love

अम्बेडकर नगर।भारतीय योग संस्थान (पंजी.) रोहिणी दिल्ली के तत्वाधान में योग साधना केंद्र राजकीय उद्यान/अंबेडकर पार्क अकबरपुर अंबेडकरनगर में जनपद स्तरीय महिला योग शक्ति दिवस मनाया गया जिसमें कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रधान संदीप लाल श्रीवास्तव ने योगाभ्यास से पूर्व के भारतीय योग संस्थान द्वारा दिए गए निर्देश,नियम व अनुशासन के बारे में बताया तथा योग संस्थान कविता का विस्तृत वर्णन किया।

पद्मासन,गहरे लंबे श्वास,ओम ध्वनि,गायत्री मंत्र भावार्थ सहित योग शिक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव योग ने कराया। केंद्र प्रमुख राम केदार वर्मा ने सभी योग साधकों का स्वागत वंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण संयुक्त रूप से जिला प्रधान आसाराम वर्मा,भारतीय योग संस्थान के जिला मीडिया प्रभारी नीरज यादव,क्षेत्रीय प्रधान ए.के.श्रीवास्तव जिला कार्यकारी सदस्य संतोष सिंह ने किया।

सरस्वती वंदना अंकिता श्रीवास्तव एवं मातृशक्ति ने संयुक्त रूप से किया। क्षेत्रीय प्रधान संदीप लाल श्रीवास्तव ने महिलाओं के लिए योग का महत्व विशेष चर्चा की। योगाभ्यास कार्यक्रम में राम केदार वर्मा ने पादहस्तासन, अर्धचक्रासन,पश्चिमोत्तानासन,अर्ध उष्ट्रासन, सिंहगर्जनासन,हास्यासन राजेंद्र प्रसाद यादव ने कराया भुजंगासन,शलभासन संतोष कुमार सिंह,मर्कटासन, सेतुबंधासन,शवासन राकेश कुमार ने कराया। योग शिक्षक अनुलोम- विलोम प्राणायाम तथा सूर्यभेदी प्राणायाम वायु मुद्रा और प्राणायाम मुद्रा के साथ अरविन्द कुमार ध्यान का अभ्यास संदीप श्रीवास्तव ने कराया। कार्यक्रम की प्रतिपुष्टि के लिए वरिष्ठ साधक राधेश्याम यादव ने ठंडियों के समय में रीढ़ दोष के उपायों पर चर्चा की। तथा कार्यक्रम में महिलाओं से भी योग के लाभ पर चर्चा किया गया।धन्यवाद ज्ञापन के लिए आशा राम वर्मा जिला प्रधान द्वारा किया गया।प्रार्थना और शांति पाठ- बृजेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने कराया।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *