एंटी रोमियो व मिशन शक्ति के तहत जागरूकता चौपाल आयोजित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद में महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे एंटी रोमियो और मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम हीड़ी पकड़िया में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


पुलिस कर्मियों ने चौपाल में उपस्थित लोगों को महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1930, 181, 1076, 102, 108 और 112 के बारे में विस्तार से बताया तथा इन नंबरों के उपयोग की प्रक्रिया समझाई। इसके साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर लोगों को सतर्क करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।


इस अवसर पर उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक बबलू कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल हरि मंगल एवं महिला कांस्टेबल आशा यादव मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें और जागरूक रहकर सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग दे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *