कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर अपना दल (एस) जिला कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। लोकप्रिय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जन्म जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय अपना दल (एस), अम्बेडकरनगर में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए संघर्षों को नमन किया।


कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह पटेल ने की। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन संघर्ष, सादगी और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जिनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय गोड, जिलामहासचिव राजेंद्र प्रसाद वर्मा, युवा मंच के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल, बौद्धिक मंच के जिलाध्यक्ष आनन्द वर्धन पटेल (मयंक पटेल), विधानसभा अध्यक्ष टांडा गौरीशंकर वर्मा, समशेर राजभर, युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर शौरभ वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इसके अलावा शिवम पटेल, इरफान हैदर, युवा मंच के जिलामहासचिव अभय सिंह, जिलासचिव देवांश सिंह, अखिलेश वर्मा, राजमणि, दिनेश वर्मा, रामअजोर राजभर, अंकुर वर्मा, महेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *