सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने लौटाया महिला का खोया बैग, आभूषण व नकदी पाकर खिले चेहरे

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
श्रवण क्षेत्र चौकी अंतर्गत पुलिस की तत्परता और ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। बीते 23 जनवरी 2026 को अनुपम पत्नी सुरेंद्र, निवासी ग्राम पैकोली, थाना टांडा, जनपद अम्बेडकर नगर अपने मायके पिलाई थाना महारुआ जा रही थीं। इसी दौरान बैटरी रिक्शा में यात्रा करते समय वह अपना एक बैग वहीं भूल गईं।


बैग में सोने की ज्वेलरी, नकदी एवं अन्य जरूरी सामान मौजूद था। बैग गुम होने का एहसास होते ही अनुपम ने रिक्शा चालक की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने चौकी श्रवण क्षेत्र पहुंचकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया।


प्रार्थना पत्र मिलते ही चौकी पर तैनात सिपाही बृजेश यादव, संदीप यादव, सोहन गंगवार एवं प्रभारी निरीक्षक संदीप विश्वकर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बैटरी रिक्शा चालक की पहचान की।


पुलिस के प्रयासों से रिक्शा चालक का पता चल गया, जिसके बाद वह स्वयं चौकी पर पहुंचा और प्रार्थिनी का बैग पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप विश्वकर्मा द्वारा बैग की जांच कर उसमें मौजूद सारा सामान सुरक्षित रूप से अनुपम को वापस सौंप दिया गया।


अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर अनुपम बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने पुलिस चौकी श्रवण क्षेत्र के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्परता और कार्यशैली की प्रशंसा की है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *