RTI से खुला कजपुरा पंचायत का खेल, विकास कार्यों में लाखों की अनियमितता के आरोप

Spread the love

बिना तिथि–बिना GST के बिलों पर भुगतान, हैंडपंप से लेकर स्ट्रीट लाइट तक गड़बड़ी, डीएम को सौंपी गई शिकायत

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। जलालपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कजपुरा में कराए गए विकास कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त अभिलेखों के आधार पर शिकायतकर्ता सत्यम श्रीवास्तव ने दावा किया है कि पंचायत में बीते तीन वर्षों के दौरान हैंडपंप मरम्मत, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट तथा मनरेगा कार्यों में फर्जी बिलों और कूट रचित दस्तावेजों के सहारे लाखों रुपये का भुगतान कराया गया।


शिकायतकर्ता के अनुसार कई बिलों पर तिथि अंकित नहीं है, कई में GST विवरण नहीं है और कुछ पर जिम्मेदार अधिकारियों के हस्ताक्षर भी नहीं पाए गए, इसके बावजूद उन बिलों पर भुगतान दर्शाया गया है। आरोप है कि कहीं कम राशि के बिल पर अधिक भुगतान, तो कहीं एक ही कार्य की अलग-अलग माप दिखाकर दो बार भुगतान कराया गया।


स्ट्रीट लाइट से जुड़े एक प्रकरण में आरोप लगाया गया है कि कादीपुर ग्राम पंचायत के प्रपत्रों को काट-छांट कर कजपुरा पंचायत में दर्शाते हुए भुगतान कराया गया। वहीं मनरेगा कार्यों में हाजिरी और फोटो में अंतर पाए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।


इस पूरे मामले में ग्राम प्रधान अफसाना बानो, ग्राम सचिव, कनिष्ठ अभियंता और खण्ड विकास अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने समस्त अभिलेखीय साक्ष्य जिलाधिकारी को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *