मंदबुद्धि व मूक-बधिर विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या तुलसी नगर। अयोध्या स्थित मंदबुद्धि एवं मूक-बधिर विद्यालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बौद्धिक दिव्यांग एवं श्रवण बाधित बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें देखकर उपस्थित अतिथि भावविभोर हो उठे।कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे महंत रामानंद दास महाराज, संस्थान के अध्यक्ष अनीता पाठक एडवोकेट मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज लक्ष्मण घाट रोहित कुमार पांडेय संस्थान के प्रबंधक डॉ प्रदीप कुमार तिवारी , एवं अतिथियों के द्वारा के द्वारा विद्यालय के संस्थापक कर्मयोगी स्व. डॉ. कृपा शंकर तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई।

इसके पश्चात राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री परमहंस आश्रम, वासुदेव घाट अयोध्या के महंत रामानंद दास एवं मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज लक्ष्मण घाट अयोध्या रोहित कुमार पांडे एवं प्रबंधक डॉ प्रदीप कुमार तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता महंत रामानंद दास ने की।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों के शिक्षक प्रशिक्षण, रोजगार, पुनर्वास एवं सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान समाज में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।कार्यक्रम में बौद्धिक दिव्यांग बच्चों द्वारा समूह नृत्य, देशभक्ति गीतों पर भावपूर्ण प्रस्तुति तथा सरल वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए गए, वहीं मूक-बधिर बच्चों ने संकेत भाषा (Sign Language) के माध्यम से देशभक्ति संदेश प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने यह सिद्ध कर दिया कि अवसर मिलने पर दिव्यांग बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं।मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज लक्ष्मण घाट अयोध्या रोहित कुमार पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से दिव्यांग बच्चों का मनोबल बढ़ता है और समाज में उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। उन्होंने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी ने मुख्य अतिथि रोहित कुमार पांडे को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया तथा सभी अतिथियों, शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

संस्थान के अध्यक्ष अनीता पाठक एडवोकेट आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम में शरद तिवारी, अभय द्विवेदी, दिनेश राय, सरिता रानी श्रीवास्तव, विकास पांडे, अनिल, अमर, अनुभव एवं सचिन तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संस्था के प्रयासों को सराहा।समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *