विद्यालय में रातों-रात चोरों ने की लाखों की सेंधमारी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
शिक्षा क्षेत्र बसखारी के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर में बीती 23 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल के पीछे की दीवार तोड़कर कमरे में घुसकर सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर इनवर्टर, दो बैटरियां, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और वाई-फाई उपकरण चोरी कर फरार हो गए।


सुबह विद्यालय खुलने पर घटना का खुलासा हुआ, जिससे विद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा थाना बसखारी में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


लगातार सरकारी विद्यालयों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

बिना लाइसेंस नवीनीकरण के संचालित सरस्वती हॉस्पिटल पर घमासान, सीएचसी अधीक्षक व सीएमओ की भूमिका पर सवाल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी अंतर्गत नगहरा स्थित सरस्वती हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के बिना लाइसेंस नवीनीकरण संचालित होने का मामला तूल…


Spread the love

रामनगरी अयोध्या में जमीन खरीद के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, कोलकाता के कारोबारी ने की शिकायत

Spread the love

Spread the loveप्रियंका वर्मा अयोध्या(अवधी खबर) ।राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त में तेजी आई है। इसी बीच जमीन के नाम पर ठगी के मामलों में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *