आंखें प्रकृति की अनमोल धरोहर- रामखेलावन

Spread the love

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में सात दर्जन मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित हुए

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या (राजू निषाद)। विकास खंड तारुन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गयासपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ शिविर के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार बीकापुर रामखेलावन ने बताया कि आंखें प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं, हम सभी को इसको संजोकर रखना है कैंप के आयोजक जिला पंचायत सदस्य हरिशचन्द्र निषाद ने बताया कि यह इस सत्र का तीसरा एवं उनके कार्यकाल का 51 वां शिविर है, कैंप में 865 मरीजों ने अपना नेत्र परीक्षण कराकर दवा एवं चश्मा निःशुल्क प्राप्त किया।

शेष सात दर्जन मोतियाबिंद के मरीजों को अयोध्या आई हॉस्पिटल एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया गया। शिविर में मरीजों को मौसमी बीमारियों से आंखों को बचाने की सुझाव भी दिए गए तथा शुगर एवं बीपी की जांच भी की गई कैंप में डॉ0 अभिषेक तिवारी, डॉ0 कृष्णा शर्मा, सुमित मिश्रा की टीम ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया कैंप में रणविजय राव, बिंदु निषाद, संजय भारती, दिनेश कोरी, राहुल चौधरी, जियालाल भारती, दीपू करी, सहित अन्य लोग मौजूद रहें।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *