अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल में गरजा जोश, दांव-पेच से गूंजा अखाड़ा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद में परंपरागत कुश्ती की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 24 फरवरी को हापपुर (पिछवारा) में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस दंगल में हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी और अखाड़ा दांव-पेच व दांवों की गूंज से देर शाम तक गुलजार रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक सिद्धार्थ मिश्रा ने किया। विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. राणा वीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह, दिवाकर तिवारी, मनीष श्रीवास्तव तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष महंत पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए पारंपरिक खेलों के संरक्षण पर बल दिया।


दंगल में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, नेपाल और महाराष्ट्र सहित बनारस, गोण्डा, अयोध्या व अन्य जनपदों से आए नामी पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों में पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव-पेच आजमाए, जिससे दर्शक रोमांचित हो उठे। कड़े मुकाबलों के बाद नेपाल, अयोध्या और अंबेडकरनगर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्थानीय पहलवान अभिषेक सिंह ने दमदार खेल दिखाते हुए विजयी होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया।


आयोजन समिति ने विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। दंगल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ग्रामीण अंचल में कुश्ती के प्रति लोगों का उत्साह आज भी बरकरार है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *