बाउंड्री वॉल के अभाव में खतरे में नौनिहाल, तालाब किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय रानीपुर मोहन की बदहाल व्यवस्था

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)।
शिक्षा क्षेत्र कटेहरी के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय रानीपुर मोहन इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव में गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। विद्यालय में बाउंड्री वॉल न होने के कारण जहां बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं अराजक तत्वों की गतिविधियों से शिक्षण माहौल भी प्रभावित हो रहा है।


विद्यालय के ठीक बगल में एक गहरा तालाब स्थित है। स्थानीय लोगों के अनुसार वर्ष 2008 में स्कूल निर्माण के दौरान बाउंड्री वॉल बनाई गई थी, लेकिन बाद में अराजक तत्वों द्वारा उसे गिरा दिया गया। तब से विद्यालय बिना बाउंड्री के संचालित हो रहा है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।


शाम के समय विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। विद्यालय परिसर में लगे नल के पास शराब पीने और बोतलें फेंकने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे परिसर का वातावरण दूषित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल गांव से बाहर सुनसान स्थान पर होने के कारण निगरानी की भी समस्या बनी रहती है।


बाउंड्री वॉल न होने से विद्यालय में तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुई हैं। समरसेबल से पानी की टंकी तक सप्लाई के लिए लगाए गए पाइप को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे टंकी में पानी नहीं पहुंच पा रहा। परिणामस्वरूप बच्चों को शौचालय उपयोग के लिए बाहर से पानी भरकर ले जाना पड़ रहा है। यह स्थिति विशेषकर छोटे बच्चों के लिए काफी परेशान करने वाली है।


विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि यदि बाउंड्री वॉल का निर्माण हो जाए तो सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाएं स्वतः बेहतर हो सकती हैं। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि नौनिहालों को सुरक्षित और बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग कब तक इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाता है।
वही जब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कटेहरी हौसला प्रसाद यादव से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे वार्ता नहीं हो पाई।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *