मजदूर की संदिग्ध मौत! एससी एसटी व गैर इरादतन हत्या में चार पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी अंबेडकरनगर।
भीटी थाना क्षेत्र के चंगई पांडेय का पूरा निवासी राजेश कुमार (46) की दो दिन पूर्व हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट सहित गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।


मृतक की पत्नी सीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति भीटी-हैदरगंज मार्ग स्थित मनोज कुमार निषाद की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मजदूरी करते थे। 25 फरवरी की सुबह वह काम पर गए थे। आरोप है कि दुकानदार ने कहा कि दुकान पर काम नहीं है और उन्हें उमरावां बालेडीहा निवासी संतोष निषाद के यहां काम के लिए छोड़ दिया।


परिजनों का आरोप है कि वहां मनोज कुमार निषाद, संतोष निषाद व दो अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर राजेश कुमार के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी भीटी लाया गया, जहां उपचार के दौरान रात लगभग आठ बजे उनकी मौत हो गई।


अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। शुक्रवार को पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट व गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजन आर्थिक सहायता की मांग को लेकर क्षेत्राधिकारी भीटी से मिले। क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *