27 वें वार्षिकोत्सव में दिखी प्रतिभा की चमक, मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय, अकबरपुर में 27 वाँ वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण समारोह एवं शिक्षक अभिभावक समागम 27 फरवरी 2026 को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ हरिओम पाण्डेय, सदस्य विधान परिषद, अयोध्या द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि रामनाथ राम का स्वागत डॉ. रवीन्द्र कुमार वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में छात्राओं अंशिका मिश्रा व अंजली भट्ट ने मनमोहक नृत्य व गीत प्रस्तुत किए। समूह नृत्य में होली गीत के माध्यम से छात्राओं ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी। ‘सांस्कृतिक रश्मियाँ’ शीर्षक प्रस्तुति में पौराणिक गाथाओं से लेकर आधुनिक भारत की प्रगति तक को नृत्य-नाटिका के माध्यम से जीवंत किया गया।


मेधावी अलंकरण सत्र’ के दौरान शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम पाण्डेय ने छात्र-शिक्षक संबंधों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कारों का समन्वय ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं को आत्मज्ञान और आत्मबल के साथ चहुँमुखी विकास की दिशा में अग्रसर होने का संदेश दिया तथा महाविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की।


प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार वर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि शिक्षा मनुष्य के सर्वांगीण विकास का आधार है और जीवन में सफलता के लिए अनिवार्य है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनीता सिंह ने प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्य शास्ता प्रो. अरुण कांत गौतम, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. संगीता, सीता पाण्डेय, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, डॉ. रवीन्द्र वर्मा, डॉ. वालेन्तिना प्रिया, डॉ. सतीश उपाध्याय, विद्याधर मिश्र, डॉ. अस्तुति वर्मा, डॉ. भानु प्रताप राय, कुंवर संजय भारती, डॉ. अनूप पाण्डेय, डॉ. महेन्द्र यादव सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी, अभिभावक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *