रंग भरी एकादशी पर अयोध्या में भव्य शोभायात्रा, हनुमानगढ़ी से निकली विशाल यात्रा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। रंग भरी एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पावन पर्व के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ी से श्री हनुमान महाराज की विधि विधान से आरती कर उनके पावन निशान (प्रतीक चिह्न) के साथ एक विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।


यह भव्य यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष, संकट मोचन सेना, पूज्य संजय दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं हनुमान भक्त शामिल हुए। पूरे मार्ग में जय श्री राम और जय बजरंगबली के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।


यात्रा अयोध्या के विभिन्न मठों एवं मंदिरों में पहुंची, जहां हनुमान जी के पावन निशान की आरती और पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसके उपरांत यह शोभायात्रा विधिपूर्वक पंच कोसी परिक्रमा के साथ संपन्न हुई।


इस अवसर पर मुख्य पुजारी दिगपाल दास महाराज, मुख्य पुजारी रमेश दास महाराज, स्वामी देवेशाचार्य महाराज सहित अनेक प्रमुख पुजारी एवं संतजन उपस्थित रहे। सभी संतों ने रंग भरी एकादशी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए भक्तों को धर्म, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *