सुरेंद्र मांझी हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
टांडा क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी लकड़ी व्यापारी सुरेंद्र माझी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमचंद उर्फ चंदू निवासी मिश्रौलिया को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।


पुलिस के अनुसार सर्विलांस टीम को आरोपी की मोबाइल लोकेशन मिलने के बाद एनएच-233 टांडा-बसखारी मार्ग पर हसनपुर गांव के पास घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने जब आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली चंदू के बाएं पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।


तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मृतक सुरेंद्र माझी से लूटी गई दो सोने की चेन, लगभग 64 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक प्रेमचंद उर्फ चंदू ही इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। उसने अपने साथी अरविंद प्रजापति के साथ मिलकर 3 मार्च की दोपहर धारदार हथियार से सुरेंद्र माझी की हत्या की थी।

वारदात के बाद चंदू ने अपने साथी अरविंद को भी शराब में जहर मिलाकर मार दिया, ताकि घटना का राज खुल न सके। बताया जा रहा है कि चंदू जुए का आदी था और उस पर लाखों रुपये का कर्ज था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।


पुलिस मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर दीपक रघुवंशी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *